वाराणसी, मार्च 26 -- वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की प्रभाती में बुधवार को अस्सी घाट पर ग्वालियर की विजेता शर्मा का सुमधुर शास्त्रीय गायन हुआ। उन्होंने राग बिलासखानी तोड़ी में गायन किया। विलंबित एक ताल में बंदिश 'हो अब मोपे' और तीन ताल में भगवती दुर्गा को समर्पित बंदिश 'जगदंबिका अंबिका' सुनाकर श्राताओं को आनंदित किया। उनके साथ तबला पर ऋतिक शुक्ला एवं हारमोनियम पर प्रवीण मिश्र ने संगत की। कलाकार को प्रमाणपत्र रमेश तिवारी ने प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...