नई दिल्ली, जून 22 -- देश के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में टाटा मोटर्स का एक दरफा दबदबा बना हुआ है। वहीं, महिंद्रा ने इस सेगमेंट में तेजी से छलांग लगाते हुए दूसरी पोजीशन हासिल कर ली है। इन दोनों कंपनियों की इसी कामयाबी का असर इन ग्लोबल रैंकिंग पर भी दिखा है। दरअसल, इंटरनेशनल काउंसिल ऑन क्लीन ट्रांसपोर्टेशन (ICCT) की एक नई स्टडी के अनुसार, भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को ग्लोबल एन्डॉर्स्मन्ट मिला है। टाटा मोटर्स और महिंद्रा दुनिया भर में मोस्ट एनर्जी एफिशिएंट ईवी मैन्युफैक्चर के रूप में उभरे हैं। ICCT की ग्लोबल ऑटोमेकर रेटिंग 2025 में टाटा मोटर्स 106 Wh/km की एडजेस्टेबल एनर्जी कंजप्शन के साथ रैंकिंग में टॉप पर है, इसके बाद महिंद्रा 113 Wh/km पर है। ये रिजल्ट ईवी एफिशिएंसी के मामले में दोनों कंपनियों को इस्टैबलिश्ड ग्लोबल ऑटोमेकर से आग...