लखनऊ, मार्च 21 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आज जब पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण असंतुलन जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है, तब वनों का महत्व पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में प्रकृति के साथ हुए खिलवाड़ के दुष्परिणामों को झेल रहा है। यह स्थिति हमें आत्ममंथन के लिए मजबूर करती है कि आखिर हमारे प्रयासों में कहां कमी रह गई। भारतीय वैदिक परंपरा में प्रकृति को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। हमारे ऋषियों ने हजारों वर्ष पहले ही यह संदेश दिया था कि धरती हमारी माता है और हम उसके पुत्र हैं - 'माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः'। ऐसे में हर व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि धरती 'मां' की रक्षा करे, उसके सम्मान व संरक्षण के लिए काम करे और उसके साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ न होने दे।मुख्यमंत्री न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.