शामली, मई 1 -- कांधला। बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के गंभीर प्रभावों को लेकर सेंट द्रोणा पब्लिक स्कूल के लगभग 200 छात्रों ने एक जागरूकता रैली निकाली। विद्यार्थियों ने "हरियाली बचाओ, धरती बचाओ", "ग्लोबल वार्मिंग मिटाओ, बच्चों का भविष्य बचाओ" जैसे नारे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। गुरुवार को रैली कैराना मार्ग स्थित सेंट द्रोणा पब्लिक स्कूल प्रांगण से शुरू हुई और मुख्य मार्गों से होती हुई नगर के विभिन्न हिस्सों में पहुँची। छात्रों ने पोस्टर और तख्तियों के माध्यम से प्लास्टिक कम करने, अधिक से अधिक पेड़ लगाने और ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों के उत्साह को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने भी ग्लोबल वार्मिंग कम करने में योगदान देने का संकल्प लिया।

रैली के दौरान की गतिविधियाँ प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्र पर...