ग्लोबल कहार संगठन, सपा, बसपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता सुभासपा में हुए शामिल
लखनऊ, अगस्त 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। सुभासपा के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को ग्लोबल कहार संगठन व सपा, बसपा, कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के हाथों सुभासपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर राजभर ने कहा कि हम मेहनतकश, मजदूर और संघर्षशील समाज से आने वाले लोग हैं। हमें मेहनत करने में गर्व महसूस होता है। जो लोग संघर्ष की जमीन से उठकर आते हैं, वहीं समाज का दर्द समझते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव व पूर्व राज्यमंत्री डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि सुभासपा महिलाओं के लिए मुफ्त व अनिवार्य शिक्षा नीति के क्रम में सभी विषय उच्च संस्थानों से निःशुल्क पढ़ायें जाने की व्यवस्था की पक्षधर है। यह भी पढ़ें- सुभासपा के सह कोऑर्डिनेटर बने मनीष इस संबंध में जल्द ही सुभासपा अध्यक्ष मुख्यमंत्री से बात करेंगे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.