सहारनपुर, मई 15 -- सहारनपुर, संवाददाता। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय ने बीए, बीकॉम और बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की एक परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। विश्वविद्यालय के अनुसार माइनर(ओल्ड कोर्स) पेपर कोड 0220450 ग्लोबल एनवायरनमेंट एंड चैलेंजेज की परीक्षा अब 13 मई के स्थान पर 20 मई बुधवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय पूर्ववत सुबह 7 बजे से 9 बजे तक रहेगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है। यह संशोधन केवल बीए, बीकॉम और बीएससी द्वितीय सेमेस्टर (ओल्ड कोर्स) के उक्त पेपर पर लागू होगा। अन्य सभी परीक्षाएं पूर्व में जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार ही संपन्न होंगी। यह भी पढ़ें- स्नातक सीबीसीएस पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 18 मई से होगी शुरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबद्ध महावि...