नवादा, मार्च 30 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अकादमी ऑफ ग्लोबल अचीवर्स द्वारा नवादा के लाल बाबा मैरिज हॉल में ग्लोबल आइकन अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस क्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मंच से चाणक्य फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की निदेशक सह कार्यक्रम सूत्रधार डॉ.दिव्या ज्योति ने आगामी पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव लड़ने का ऐलान किया। दीप प्रज्जवलन कर आगाज के बाद विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के सूचीबद्ध प्राचार्यों व शिक्षकों को चार श्रेणियों में एकेडमिक एक्सीलेंस, एजुकेटर एक्सीलेंस, नेशन बिल्डर और विद्या ज्योति अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संझाबाती पत्रिका के संपादक सह कवि हेमंत कुमार और डॉ.अजिता पांडेय ने किया। मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.