सहारनपुर, मई 2 -- मिर्जापुर संवाददाता। क्षेत्र के ग्लोकल स्कूल में श्रमिक दिवस बडी धूमधाम व हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जहां श्रमिको को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं छात्र छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को मिर्जापुर पौल के ग्लोकल स्कूल में श्रमिक दिवस बडी धूमधाम व हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभआरम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य उपदेश कुमार राणा ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओ ने देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर प्रधानाचार्य उपदेश कुमार राणा द्वारा विद्यालय में काम करने वाले श्रमिको को पुरूस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। यह भी पढ़ें- तिलक लगा व पटुका पहनाकर किया मजदूर वर्ग का स...