नोएडा, मई 7 -- नोएडा, राजेश शर्मा। ग्लैंडर्स बीमारी से पीड़ित घोड़े के संपर्क में आने वाले छह लोगों के रक्त के नमूने जांच के लिए बुधवार को हिसार स्थित अश्व अनुसंधान केंद्र भेजे गए हैं। सेक्टर-94 स्थित अस्तबल के एक घोड़े में इस बीमारी की पुष्टि फरवरी में की गई थी। ग्लैंडर्स संक्रामक बीमारी है, लिहाजा इसके संपर्क में आए लोगों के रक्त के नमूनों की जांच होती है। घोड़े की देखरेख करने वाले व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्यों के नमूने जांच के भेजे गए हैं। अश्व अनुसंधान केंद्र ने एक हफ्ते पहले रक्त के नमूने भेजने के लिए शासन को पत्र लिखा था। जांच रिपोर्ट एक हफ्ते बाद आएगी। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि छह लोगों के रक्त के नमूने भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.