ग्लेशियरों में बन रही झीलों से बढ़ा खतरा, चेतावनी सिस्टम लगाने की मांग
देहरादून, सितम्बर 1 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता केदारनाथ, हर्षिल-धाराली और नेपाल में हुई विनाशकारी आपदाओं से सबक लेते हुए ग्लेशियरों में बन रही झीलों से पैदा होने वाले खतरे को लेकर संयुक्त नागरिक संगठन ने चिंता जताई है। संगठन ने मुख्य सचिव, आपदा प्रबंधन सचिव और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पहाड़ी क्षेत्रों में चेतावनी सिस्टम तत्काल स्थापित करने की मांग की है।संगठन के महासचिव सुशील त्यागी ने बताया कि भूकंप के लिहाज से संवेदनशील दून समेत पहाड़ी क्षेत्रों में प्रस्तावित 500 भूकंप चेतावनी सिस्टम में से करीब आधे ही लगाए गए हैं। उन्होंने सभी सिस्टम जल्द लगाने, ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन, डॉप्लर रडार, मल्टी-हैजर्ड सायरन और भूस्खलन अर्ली वार्निंग सिस्टम स्थापित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- गर्म पहाड़ लाएंगे तबाही, नेपाल की बाढ़ ने खोला हिमालय का खतरनाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.