नई दिल्ली, जून 18 -- ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने MLC 2025 में धुआंधार पारी खेलते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा। मंगलवार, 17 जून को वॉशिंगटन फ्रीडम बनाम लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के बीच मेजर लीग क्रिकेट 2025 का 8वां मैच कैलिफोर्निया के ओकलैंड कोलिजीयम में खेला गया। इस मैच में वॉशिंगटन फ्रीडम के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने 29 गेंदों पर 2 चौकों और 13 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 106 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर वॉशिंगटन फ्रीडम की टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही। इसके जवाब में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स 95 रनों पर ही सिमट गई और वॉशिंगटन फ्रीडम ने इस मैच को 113 रनों से अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- ENG के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए कैसी होगी भारतीय XI, रवि शास्त्री ने बताया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.