नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ विकेट के चारों तरफ शॉट्स खेले और शतक बनाकर न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 46 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है। यह मैच ऑकलैंड के मैदान में खेला जा रहा है। फिलिस्प ने अपनी इस पारी के दौरान चौकों- छक्कों की बारिश कर दी। उन्होंने काफी आक्रमक रूख अपनाया। भारत इस सीरीज के पहले तीन मुकाबले जीत चुका है, लेकिन आज के मैच में न्यूजीलैंड ने बड़ा स्कोर बनाया है। ग्लेन फिलिप्स ने आज के मुकाबले में कुल 49 गेंदों का सामना किया जिसमें 107 रन 6 चौकों और 10 छक्कों की मदद से बनाए। इस दौरान फिलिप्स का स्ट...