ऑकलैंड, अक्टूबर 30 -- न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने शुक्रवार को ऑकलैंड में भारत के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 107 रनों की शतकीय पारी खेलने के बाद मौजूदा पांच मैचों की सीरीज में अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन का श्रेय आईपीएल से मिली सीख को दिया। फिलिप्स इस सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने चार मैच में 92 की औसत से 276 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने इस दौरान 189.04 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। इस दौरान उनके बल्ले से 21 चौके और 17 गगनचुंबी छक्के निकले हैं। वे इस सीरीज में छक्के जड़ने के मामले में अभिषेक शर्मा से भी आगे हैं। अभिषेक के इस सीरीज में अब तक कुल 16 छक्के हैं। एक मैच शेष है और ग्लेन फिलिप्स के पास प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने का अच्छा मौका है। आज के मैच म...