नई दिल्ली, फरवरी 10 -- यूएई की टीम ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। संयुक्त अरब अमीरात ने आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप डी मैच में मंगलवार को छह विकेट पर 173 रन बनाये। कप्तान मोहम्मद वसीम और अलीशाह शराफू की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी की बदौलत यूएई की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ इतना बड़ा स्कोर बनाने में सफल हुई। यूएई की पारी के दौरान ग्लेन फिलिप्स के एक ओवर में कुल 27 रन बने और इसी के साथ उनका नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। संयुक्त अरब अमीरात की पारी के 18वें ओवर में मयंक कुमार और मुहम्मद वसीम ने ताबड़तोड़ शॉट लगाए। ग्लेन फिलिप्स के इस ओवर में यूएई के बल्लेबाजों ने 4 बाउंड्री लगाई। फिलिप्स के ओवर की पहली गेंद पर एक रन बना। इसके बाद दूसरी गेंद पर मयंक ने ...