प्रयागराज, मार्च 14 -- प्रयागराज। मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय में मरीजों की सुविधा के लिए डेढ़ साल पहले सचल मोबाइल रेटिनोपैथी एवं नेत्र रोग स्क्रीनिक क्लीनिक की मोबाइल वैन शासन की ओर से उपलब्ध कराई गई थी। इस मोबाइल वैन के जरिए शहर की मलिन बस्तियों व गांवों में जाकर मरीजों की आंखों से संबंधित विभिन्न बीमारियों की जांच आधुनिक मशीनों से की जानी थी, ताकि समय रहते उनकी आंखों की रोशनी बचाई जा सके। लेकिन आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस मोबाइल वैन की सेवा शुरू नहीं की गई है। लगभग 80 लाख रुपये की मोबाइल वैन अस्पताल परिसर में रखी हुई खराब हो रही है। इस तरह की वैन प्रयागराज के अलावा प्रदेश के आगरा, मेरठ, कानपुर और लखनऊ मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध कराई गयी थी। वैन में नेत्र जांच की अत्याधुनिक मशीनें व कैमरे भी लगे हैं। डॉक्टरों के अनुसार डायबिटीज के मरीजों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.