हाजीपुर, मार्च 10 -- हाजीपुर, संवाद सूत्र राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइपर), हाजीपुर की ओर से 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' और 'विश्व ग्लूकोमा सप्ताह' मनाया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और नेत्र स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते जागरूक किया गया। अध्यक्षीय संबोधन में नाईपर की निदेशक प्रो. के. रुक्मणी ने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के उत्कृष्ट योगदान और उनकी निर्णायक भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने समाज में महिलाओं के लिए समान अधिकारों और अवसरों को निरंतर प्रोत्साहित करने की आवश्यकता को रेखांकित किया। पटना उच्च न्यायालय की अधिवक्ता सुश्री निकिता कश्यप ने 'भारतीय संविधान में महिलाओं के अधिकार' विषय पर व्याख्यान दिया। कहा कि यद्यपि हमारा संविधान महिलाओं को समान अधिकारों की सुरक्षा प्रदान करता है, किंतु वास्तविक चुनौती ...