रिषिकेष, अप्रैल 15 -- औद्योगिक क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा की तैयारियों को परखने के लिए बुधवार को हरिद्वार रोड स्थित हिंदुस्तान नेशनल ग्लास फैक्ट्री और स्पैरो टेक्नोलॉजी, गुमानीवाला में दमकल टीम की ओर से मॉक ड्रिल आयोजित की गई। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में कम समय में जान-माल के नुकसान को रोकना और आग पर प्रभावी नियंत्रण पाना था। मॉक ड्रिल की शुरुआत एक काल्पनिक सूचना से हुई, जिसमें फायर स्टेशन को बताया गया कि ग्लास फैक्ट्री के एक हिस्से में आग लग गई है। सूचना के अनुसार फर्नेस लीकेज के कारण आग भड़क उठी और उसकी चपेट में आकर एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया। यह भी पढ़ें- अग्निशमन मॉक ड्रिल में परखी गई तैयारियां सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग ...