मुजफ्फर नगर, मार्च 20 -- मुजफ्फरनगर उप्र. के ऊर्जा राज्य मंत्री एवं जनपद मुजफ्फरनगर के प्रभारी मंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि उत्तरप्रदेश अब ग्रोथ कैपिटल की तरफ बढ़ रहा है। वर्ष 2017 से पहले उप्र बीमारू, दंगे और संगठित गिरोह के प्रदेश के नाम से जाना जाता था, लेकिन पिछले नौ वर्षों में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। सही मायने में उत्तर प्रदेश ग्रोथ कैपिटल की तरफ बढ़ रहा है। उप्र. अब सरप्लस स्टेट के नाम से जाना जाता है। मंत्री ने दावा किया कि मेरठ के बाद मेट्रो को आगे बढ़ाने का भी काम किया जा रहा है।जनपद के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर मेरठ रोड स्थित आईआईटी के सभागार में गुरुवार दोपहर 1.30 बजे उप्र. सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा आज उप्र. ...