जमशेदपुर, मई 23 -- बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी में गुरुवार को ग्रॉसरी दुकान की आड़ में गांजा बेचने वाले मो. समद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 25 पुड़िया गांजा बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार सिटी एसपी को सूचना मिली थी कि कैरेज कॉलोनी स्थित ग्रॉसरी दुकान से गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना के बाद सिटी डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर इलाके में दबिश दी गई। छापेमारी के दौरान दुकान की तलाशी लेने पर गांजा की पुड़िया बरामद हुई। इसके बाद मौके से मो. समद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले चाईबासा क्षेत्र में भी गांजा बिक्री के धंधे से जुड़ा रहा है। स्थानीय स्तर पर वह लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल बताया जा रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के तार किन-किन ...