नोएडा, दिसम्बर 14 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर ग्रैप-4 (ग्रैडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। इस पर ग्रेटर नोएडा में निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है। हालांकि अति महत्वपूर्ण परियोजनाओं ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चारमूर्ति चौक पर अंडरपास और हिंडन नदी पर पुल का काम जारी रहेगा। ग्रैप-4 की पाबंदियों का पालन कराने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा पूर्व में गठित आठ टीमों को एक बार फिर सतर्क कर दिया गया है। सड़कों पर पानी का छिड़काव तेज कर दिया गया है। धूल उड़ने वाले स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खुले में कूड़ा जलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक जरूरी परियोजनाओं का काम जारी रहेगा, लेकिन प्रदूषण की रोकथाम के लिए जारी दिशा- निर्देश का पालन किया जाएग...