नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति की लगातार निगरानी का जा रही है। रविवार की शाम आयोग की ग्रैप समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदूषण की स्थिति पर विचार-विमर्श के बाद अभी ग्रैप तीन के प्रावधान नहीं लगाने का फैसला किया गया। आयोग के मुताबिक दिल्ली का औसत सूचकांक बेहद खराब स्थिति में रहने के बाद शाम चार बजे समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कहा गया कि सुबह दस बजे सूचकांक 391 के अंक पर रहा था, जो कि शाम चार बजे सुधरकर 370 हो गया। शाम पांच बजे इसमें थोड़ा और सुधार हुआ और यह 365 के अंक पर पहुंच गया। मौसम विभाग और आईआईटीएम द्वारा अभी वायु गुणवत्ता का स्तर अति खराब श्रेणी में ही रहने का अनुमान किया गया है। प्रदूषण की स्थिति की समीक्षा के ब...