नोएडा, दिसम्बर 15 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। बढ़ते प्रदूषण स्तर की वजह से ग्रैप चार लागू हो चुका है। ग्रैप चार लगे होने के बावजद सोमवार को कई जगह निर्माण कार्य चलते हुए मिले। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्यों को पूरी तरह से बंद कराया जाएगा। सोमवार को सेक्टर-94 में एक बिल्डर परियोजना में काम चलता हुआ मिला। यहां मजूदर सरिया बांधने समेत अन्य काम कर रहे थे। इसी तरह सेक्टर-72 में भी दो बिल्डर परियोजनाओं में निर्माण कार्य जारी था। इस मामले में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि ग्रैप तीन में ही निर्माण कार्य पाबंदी है। ग्रैप चार लग चुका है। ऐसे में इस व्यवस्था को सख्ती से लागू कराया जाएगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सभी वर्क सर्किल व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में निर्माण कार्यों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.