मुजफ्फर नगर, जनवरी 8 -- जनता इण्टर कॉलेज मुस्तफाबाद पचैंडा के कक्षा 10 बी के छात्र मोहम्मद जुनैद ने नेशनल बीच ग्रैपलिंग (कुश्ती) चैंपियनशिप में 50 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद व विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। जुनैद ने 1 से 5 जनवरी 2026 तक विशाखापत्तनम आंध्रप्रदेश में हुए राष्ट्रीय बीच ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया, जहां उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और आगे होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में प्रतिभाग करने के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने जुनैद को बधाई देते हुए 1100 रुपये की धनराशि भेंट स्वरूप दी। शारीरिक शिक्षक वरुण मलिक ने जुनैद को ट्रैक सूट भेंट स्वरूप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...