नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने अपने आईपीओ के प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। NSE ने आईपीओ का प्राइस बैंड 1700 रुपये से 1785 रुपये फिक्स किया है। हालांकि, इधर ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों की चाल बिगड़ गई है। ग्रे मार्केट में NSE के शेयरों का प्रीमियम लुढ़ककर 191 रुपये पर आ गया है। कुछ दिन पहले, एक्सचेंज के शेयर ग्रे मार्केट में 310 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे थे। 1 लॉट के लिए आम निवेशकों को लगाने होंगे 14,280 रुपयेनेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 14 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की एक लॉट में 8 शेयर हैं। यानी, आम निवेशकों को एक लॉट के लिए 14,280 रुपये का निवेश करना होगा। NSE का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 17 सितंबर को खुलेगा और यह 21 सितंबर तक ओपन रहेगा। ...