नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- NSE IPO: 10 सालों के इंतजार के बाद एनएसई के आईपीओ को लाने की मंजूरी आखिरकार मिल गई है। इस आईपीओ का साइज 30,000 करोड़ रुपये है। जोकि जियो के प्रस्तावित आईपीओ के बाद भारत के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ होने जा रहा है। बता दें, ग्रे मार्केट में भी एनएसई के आईपीओ की स्थिति अच्छी है। कल शनिवार को ग्रे मार्केट में आईपीओ 300 रुपये के प्रीमियम को क्रॉस कर गया था। आइए जानते हैं इस आईपीओ से जुड़ी कुछ अहम बातें1- आईपीओ में मौजूदा निवेशक बेच रहे शेयर एनएसई का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। 1 रुपये के फेस वैल्यू पर कुल 14.89 करोड़ शेयरों बिक्री मौजूदा निवेशक करने जा रहे हैं। जोकि एनएसई के पेड-अप कैपिटल के 6 प्रतिशत के बराबर है। यह भी पढ़ें- सोने की रफ्तार थमी है, खत्म नहीं हुई! एक्सपर्ट बोले गोल्ड बनाएगा नया रि...