नई दिल्ली, जुलाई 22 -- Indo-MIM IPO: इंडो-एमआईएम का आईपीओ गुरुवार 23 जुलाई से दांव लगाने के लिए खुलने जा रहा है। कंपनी के शेयर अभी से ग्रे मार्केट में दहाड़ रहे हैं। इंडो-एमआईएम के शेयर ग्रे मार्केट में 194 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 27 जुलाई तक खुला रहेगा। इंडो-एमआईएम के आईपीओ का टोटल साइज 3811 करोड़ रुपये का है। 485 रुपये है शेयर का दाम, 40% पहुंच गया है GMPइंडो-एमआईएम के आईपीओ (Indo-MIM IPO) में शेयर का दाम 485 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 194 रुपये या 40 पर्सेंट के फायदे के साथ ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो इंडो-एमआईएम के शेयर 679 रुपये के करीब बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी के शेयर गुरुवार 30 जुलाई को नेशनल स्टॉक...