नोएडा, अप्रैल 1 -- ग्रेटर नोएडा। दादरी आर्य प्रतिनिधि सभा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ग्रेटर नोएडा के परी चौक से दादरी एनटीपीसी होते हुए हापुड़ तक बस सेवा शुरू कराने की मांग की है। जिला उपाध्यक्ष डॉ आनंद आर्य ने बताया कि इस रूट पर जिला मुख्यालय के लिए कोई सीधी बस सेवा नही है। इसके कारण क्षेत्र के लोग डग्गामार वाहनों पर निर्भर हैं। इससे उनका समय और धन अधिक खर्च होता है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा से दादरी होकर हापुड़ के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की। इससे नोएडा और हापुड़ मुख्यालय के बीच सीधा जुड़ाव हो जाएगा और लोगों को भी सहूलियत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...