नोएडा, दिसम्बर 15 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-16सी और चार की आंतरिक सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। इससे ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहेगा। प्राधिकरण ने निविदा जारी कर तैयारी शुरू कर दी है। इससे 40 से अधिक सोसाइटी में रहने वाले लोगों को फायदा होगा। साथ ही इलाके की अन्य प्रमुख सड़कों को चौड़ा किए जाने की योजना भी बनाई गई है। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक निविदा की प्रक्रिया पूरी कर अगले एक माह में सड़कों को चौड़ा करने का काम शुरू करा दिया जाएगा। इस पर 4.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सेक्टर-चार में 45 मीटर सड़क अभी 10.50 मीटर चौड़ी है। करीब 650 मीटर लंबी इस सड़क को 13.50 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके बाद यह सड़क चार लेन की हो जाएगी। इस सेक्टर की 24 मीटर सड़क की चौड़ाई 9.50 मीटर से बढ़ाकर 10.50 मीटर किया जा...