नोएडा, अप्रैल 8 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेनो वेस्ट में रहने वाले लोग रोजाना लगने वाले जाम से जूझ रहे हैं। बिसरख मोड़ चौराहे पर जाम आम हो चुका है। यहां से गुजरने वाले लोगों को रोजाना जाम से जूझना पड़ता है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जीटी रोड से जोड़ने के लिए बिसरख मोड़ के पास रेलवे ओवर ब्रिज बनाया गया है। इससे गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा व ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच आवागमन आसान हुआ है, लेकिन बिसरख मोड़ तिराहे पर दिन भर वाहनों का दबाव रहने के कारण जाम की समस्या बनी रहती है। चौराहे पर दो यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, लेकिन वाहनों की अधिक संख्या के चलते स्थिति नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। थोड़ी ही देर में वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे लोगों को काफी दिक्कत होती है। इस स्थान पर जीटी रोड तक जाम रहता है। स्थानीय निवासियों क...