नोएडा, मई 21 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के वैदपुरा गांव में एक युवक की बुधवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बदमाश वारदात कर आसानी से फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।ईकोटेक तीन कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वैदपुरा गांव में दीपक नागर परिवार के साथ रहता था। बाइक सवार तीन बदमाशों ने बुधवार की रात दीपक नागर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। बताया जा रहा है कि दीपक को छह गोली मारी गई। परिजन दीपक को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- आधे दर्जन बदमाशों ने की ठेकेदार निखिल झा की नृशंस हत्या वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। पुलिस की टीम बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों को गिरफ्तार कर हत्य...