नोएडा, अप्रैल 6 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की राइस चौकी के पास बनी सड़क की हालत खराब हो रही है। यहां बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में लोगों को वहां से आने-जाने में समस्या होती है। लोगों का आरोप है कि प्राधिकरण से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई करने के लिए तैयार नहीं है। सोसाइटी में रहने वाले अंकित ने बताया कि सोसाइटी के सामने बनी मुख्य सड़क की हालत खराब हो रही है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे आना-जाना लोगों का मुश्किल हो गया है। वहीं, चेरी काउंटी सोसाइटी के निवासी मनीष ने बताया कि लोगों के वाहन भी नीचे से क्षतिग्रस्त हो जाते हैं, जिसको लेकर लगातार प्राधिकरण से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन मरम्मत का कार्य शुरू नहीं होता है। सोसाइटी में रहने वाले कई बुजुर्गों के कमर में दिक्कत है।

हिंद...