नोएडा, फरवरी 13 -- मुख्य लाइन में तीन जगह पर लीकेज की समस्या को दूर किया जा रहा गंगाजल की मुख्य पाइप लाइन के सर्वेक्षण का काम तेज किया गया ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गंगाजल की आपूर्ति इस माह के अंत तक शुरू कर दी जाएगी। मुख्य पाइप लाइन के सर्वेक्षण का काम तेज कर दिया गया है। तीन जगह पर मिली लीकेज की समस्या को दूर किया जा रहा है। इसके बाद गंगाजल की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। शुरूआत में भूजल के साथ 40-50 फीसदी गंगाजल की आपूर्ति की जाएगी। दरअसल भूजल को बचाने के लिए प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में गंगाजल आपूर्ति की योजना पर शुद्ध पेयजल देने के लिए प्रयासरत है। ग्रेटर नोएडा ईस्ट क्षेत्र के अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा, सिग्मा, स्वर्णनगरी सहित ज्यादातार सेक्टरों में गंगाजल की आपूर्ति की जा रही है। अभी ...