नोएडा, दिसम्बर 15 -- ग्रेटरनोएडा, कार्यालय संवाददाता। बढ़ती ठंड को देखते हुए प्राधिकरण द्वारा ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 19 सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। सोमवार से इसकी शुरूआत कर दी गई। भीड़भाड़ वाले स्थान चिन्हित किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर और भी जगह पर अलाव जलाया जाएगा। प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 19 सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है। इनमें जगत फार्म बाजार, परी चौक के पास सूरजपुर- कसना मार्ग पर, परी चौक पुलिस चौकी के पास, सूरजपुर प्रवेश बिंदु और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार मूर्ति चौक, मेट्रो स्टेशन तुगलपुर के पास और पी- थ्री गोलचक्कर के पास आदि स्थान शामिल हैं। प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने बताया कि जरूरत पड़ने पर और भी जगह पर अलाव जलाने की व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.