नोएडा, जून 19 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। प्राधिकरण ने बकाया जमा न करने वाले 14 बिल्डरों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। लगभग 315 करोड़ रुपये वसूलने के लिए वसूली प्रमाणपत्र (आरसी) जारी की है। इन परियोजनाओं में 9269 फ्लैट खरीदार फंसे हैं, जो पिछले 10 सालों से मालिकाना हक पाने का इंतजार कर रहे हैं। बकाया जमा नहीं करने पर बिल्डरों की संपत्ति जब्त की जा सकती है। दरअसल अधूरी पड़ी पुरानी परियोजनाओं में फंसे फ्लैट खरीदारों और बिल्डर की समस्याओं के समाधान के लिए शासन के निर्देश पर फरवरी 2024 में अमिताभ कांत समिति की सिफारिशें लागू की गई थीं। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में इसके दायरे में 98 बिल्डर परियोजनाएं आती हैं, जिनमें 60 हजार से अधिक खरीदार फंसे थे। यह भी पढ़ें- ग्रेनो में 14 बकायेदार बिल्डरों से 315 करोड़ रुपये वसूले जाएंगे समिति की सिफारिशों के त...