नोएडा, मार्च 6 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में 11 से 22 मार्च तक आयोजित होने वाली बिग क्रिकेट लीग के दूसरे संस्करण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजकों द्वारा खिलाड़ियों के चयन के साथ प्राधिकरण द्वारा खेल परिसर में पिच व दर्शक दीर्घा सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। लीग के संस्थापक चेयरमैन व पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह ने बताया कि आईपीएल की तर्ज पर बिग क्रिकेट लीग का आयोजन होगा। इसमें मुंबई मरीन, नार्थर्न चैलेंजर्स, यूपी ब्रिज स्टार्स, गुजरात डायमंड्स, सदर्न स्पार्टंस और एमपी टाइगर्स कुल छह टीम ओल्ड इज गोल्ड कप के लिए आपस में भिड़ेंगी। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले 20-20 ओवर के होंगे। सभी मैच डे-नाइट होंगे। इन खिलाड़ियों के अलावा भी कई अन्य नामी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.