नोएडा, अप्रैल 18 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के खानपुर, गिरधरपुर, सिरसा समेत नौ गांवों में स्थित सरकारी विद्यालयों को संवारने का काम मई से शुरू होगा। स्कूलों में कमरों की संख्या बढ़ाने के साथ, मरम्मत समेत और अन्य जरूरी कार्य कराए जाएंगे। प्राधिकरण ने निविदा जारी की है। शुद्ध पेयजल के लिए आरओ सिस्टम भी लगाए जाएंगे। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक निविदा की प्रक्रिया पूरी कर एक माह बाद काम शुरू करा दिया जाएगा, यानि मई महीने से काम शुरू होने की उम्मीद है। कार्यदायी संस्था को छह माह में काम पूरा करना होगा। प्रदेश सरकार की कायाकल्प योजना के तहत ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में आने वाले सरकारी विद्यालयों के सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण का कार्य प्राधिकरण द्वारा चरणबद्ध तरीके से कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- KVS : बिहार में खुलेंगे 19 न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.