नोएडा, मई 12 -- शहर में निर्माणाधीन चार में से तीन भूमिगत जलाशय इस माह बनकर तैयार होंगे, इस साल चार यूजीआर को चालू करने का लक्ष्य ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट इलाके में निर्माणाधीन चार भूमिगत जलाशय (यूजीआर) में से तीन इस माह बनकर तैयार हो जाएंगे। वहीं, साल के अंत तक चारों यूजीआर को चालू करने का लक्ष्य है। इससे गंगाजल के साथ भूजल की आपूर्ति बेहतर हो जाएगी।

यूजीआर की वर्तमान स्थिति प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक अभी 20 यूजीआर चालू स्थिति में हैं। इनके जरिये गंगाजल और भूजल की आपूर्ति की जा रही है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में इस समय पेयजल की मांग करीब 207 एमएलडी है, जबकि उपलब्धता इससे कहीं अधिक है। भविष्य में भी पेयजल को लेकर दिक्कत न हो, इसके लिए यूजीआर, नलकूप और ओवरहेड टैंक की संख्या बढ़ाने की विस्तृत योजना बनाई गई...