नोएडा, जनवरी 28 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में भारत और इंग्लैंड की क्रिकेट टीम का गुरुवार को मुकाबला होगा। पांच मैचों की मिश्रित दिव्यांग टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज 29 जनवरी से शुरू होकर छह फरवरी तक चलेगी। दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। जिले में पहली बार इस तरह का अंतरराष्ट्रीय मैच होने जा रहा है। यह सीरीज न सिर्फ क्रिकेट के लिहाज से खास है बल्कि समाज को एक मजबूत संदेश भी देगी कि खेल किसी शारीरिक सीमा की मोहताज नहीं होता। सीरीज के लिए दोनों टीमें पूरी तरह तैयार हैं। मुकाबले में पिच से स्पिन गेंदबाजों को अतिरिक्त मदद मिलने की संभावना है। ऐसे में दोनों टीमों के कप्तान तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकते हैं। बल्लेबाजों को तेज आउटफील्ड का फायदा मिलने की संभावना है। जिले के दर्शकों को दोनों ...