नोएडा, मार्च 31 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा की बोर्ड बैठक अगले सप्ताह होने की उम्मीद है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। प्राधिकरण के अधिकारी वार्षिक बजट समेत अन्य प्रस्तावों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। बैठक में 20 से अधिक प्रस्ताव रखे जाएंगे। आवासीय समेत अन्य संपत्तियों की आवंटन दरों में वृद्धि का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। अगर इस पर मुहर लगती है तो ग्रेटर नोएडा में संपत्ति खरीदना और महंगा हो जाएगा। अधिकारी के मुताबिक संबंधित विभाग अपने प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। यह बैठक मुख्य रूप से बजट बैठक होगी। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया जाएगा। यह तय किया जाएगा की किस मद में कितनी धनराशि खर्च की जाएगी। आगामी विकास परियोजनाओं के लिए किसानों से जमीन खरीदने पर जोर दिया जा सकता है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट चालू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.