ग्रेनो में बड़ा बुलडोजर ऐक्शन; डूब क्षेत्र में 40 हजार वर्ग मीटर जमीन कराई खाली
ग्रेटर नोएडा, अक्टूबर 24 -- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एनजीटी के आदेश पर डूब क्षेत्र में बड़ी बुलडोजर कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने पुलिस के सहयोग से बुलडोजर चलाकर करीब 40 हजार वर्गमीटर जमीन पर किए गए अवैध निर्माण और बाउंड्रीवॉल को ध्वस्त कर दिया। इस अभियान का मकसद सरकारी जमीन को कब्जे से बचाना है। प्राधिकरण ने आम जनता से अपील की है कि अवैध कॉलोनी काटने वालों के झांसे में ना आएं और जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से उसके स्वामित्व की पूरी जांच जरूर कर लें।बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बताया कि प्राधिकरण ने शनिवार को पुराना हैबतपुर गांव के डूब क्षेत्र में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। करीब 40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर किए जा रहे अवैध निर्माण को हटाने की यह कार्रवाई एनजीटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.