नोएडा, दिसम्बर 13 -- सिटी पार्क के अंदर विभिन्न प्रजाति के मौसमी फूलों के पौधे लगेंगे सेंट्रल वर्ज और हरित क्षेत्र को हरा-भरा बनाया जाएगा बागवानी के कारोबार से जुड़े विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी लेजर लाइट शो के आयोजन के लिए भी बातचीत चल रही ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में फरवरी माह में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय पुष्पोत्सव-2026 की तैयारी शुरू कर दी गई है। सिटी पार्क के अंदर विभिन्न प्रजाति के मौसमी फूलों के पौधे लगाने के साथ 105 मीटर चौड़ी सड़क के सेंट्रल वर्ज और हरित क्षेत्र को हरा-भरा बनाया जाएगा। इसके लिए बागवानी के कारोबार से जुड़े विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। पुष्पोत्सव में लेजर लाइट शो का भी आयोजन किया जा सकता है। इस संबंध में बातचीत चल रही है। कार्यक्रम को बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी है। ग्रेट...