नोएडा, अप्रैल 9 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। प्रदूषण की लगातार बढ़ती समस्या को देखते हुए प्राधिकरण ने इससे निपटने की तैयारी तेज कर दी है। सड़कों से धूल कम करने के लिए खाली स्थानों पर घास, छेद युक्त टाइल और ज्यादा पौधे लगाए जाएगे। प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक और प्रबंधक को इस संबंध में बुधवार को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा के साथ नोएडा, यीडा, गाजियाबाद नगर निगम और विकास प्राधिकरण के अधिकारी शामिल हुए। केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि सड़कों को धूल रहित बनाने के लिए सड़क और नाली के बीच खाली पड़ी जगह पर घास और छेद युक्त टाइल लगाना सुनिश्चित किया जाए। डिवाइडर पर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाएं। गड्ढे छोटे हों, तभी भर ...