नोएडा, जून 9 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट इलाके में निर्माणाधीन चार भूमिगत जलाशय (यूजीआर) में तीन का काम इस माह पूरा हो जाएगा, जबकि एक अन्य को शुरू करने में अभी समय लगेगा। तीन यूजीआर के शुरू होने से गंगाजल की भरपूर आपूर्ति करने में मदद मिलेगी। भंडारण की क्षमता बढ़ जाएगी। अधिकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सभी सेक्टरों में गंगाजल की आपूर्ति शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गई है। दो स्थानों पर लीकेज की समस्या को दूर किया जा रहा है। चार मूर्ति चौक तक गंगाजल पहुंच गया है। पेयजल पाइप लाइन का परीक्षण किया जा चुका है। भविष्य में भी पेयजल की दिक्कत न हो,इसके लिए यूजीआर की संख्या बढ़ाई जा रही है। योजना के तहत सेक्टरों में छोटे- छोटे यूजीआर बनाए जाएंगे। अधिकारी के मुताबिक अभी 20 यूजीआर चालू स्थिति में हैं, जिनकी मदद स...