नोएडा, मई 18 -- योजना सेक्टरों के आसपास सर्वेक्षण कर जगह चिन्हित की जाएगी, बाजार व्यवस्थित होने से सफाई व्यवस्था दुरूस्त होगी और जाम से भी छुटकारा मिलेगा यह भी पढ़ें- सीवर की सफाई न होने से परेशानी साप्ताहिक बाजार का स्थान तय किया जाएगा ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य । ग्रेटर नोएडा में साप्ताहिक बाजार के लिए एक निश्चित जगह तय की जाएगी। इससे साफ-सफाई के साथ जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। प्राधिकरण के अर्बन सर्विसेज विभाग ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है। सर्वेक्षण कर मौजूदा समय में लगने वाले साप्ताहिक बाजार सहित कहां पर जरूरत है, इसका पूरा डाटा तैयार किया जाएगा।सर्वेक्षण कराया जाएगा ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट के सेक्टरों में अलग- अलग दिन साप्ताहिक बाजार लगते हैं। उदाहरण के तौर पर सेक्टर डेल्टा-1 में सोमवार, गुरुवार, गामा-1 में शनिवार ...