ग्रेनो में गरीब परिवारों के लिए किफायती फ्लैट बनेंगे
नोएडा, जून 5 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा में आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) परिवारों के लिए किफायती फ्लैट बनाने की योजना पर काम तेज कर दिया गया है। बिरौंडा और पतवाड़ी गांव के पास बहुमंजिला सोसाइटी के निर्माण के लिए जगह चिह्नित की गई है। परियोजना विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम ने बताया कि बिरौंडा गांव के पास 18 हजार वर्गमीटर जमीन चिह्नित की गई है। यहां पर 30 वर्गमीटर आकार के 12 मंजिला फ्लैट बनाए जा सकते हैं। इसमें लिफ्ट का भी प्रावधान होगा। साथ ही दैनिक उपयोग की वस्तुओं के लिए दुकानों का भी निर्माण किया जाएगा। इसकी विस्तृत रिपोर्ट नियोजन विभाग को भेज दी गई है। वहीं ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पतवाड़ी गांव में भी किफायती फ्लैट बनाने के लिए जमीन चिह्नित की गई है।ग्रेटर नोएडा के सीईओ रवि कुमार एनजी ने बताया कि श्रमिकों के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.