नोएडा, फरवरी 3 -- नोएडा। डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट रेजिडेंशियल वेलफेयर फेडरेशन (डीडीआरडब्ल्यूए) का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के एसीईओ सौम्या श्रीवास्तव और श्रीलक्ष्मी से मिला। उन्होंने नोएडा-ग्रेनो की मूलभूत समस्याओं सहित सेक्टर-150 में इंजीनियर युवराज मेहता की मौत में रही अनियमितताओं को उठाया। उन्होंने इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए एक (क्विक रिस्पांस टीम) क्यूआरटी का गठन करने की मांग की। एसीईओ सौम्या श्रीवास्तव ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि ग्रेटर नोएडा में जल्द राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के लिए केंद्र खोला जाएगा। इसके लिए इसी माह जमीन उपलब्ध करा दी जाएगी। टीम में 30 अधिकारी और कर्मचारी होंगे। उन्हें सभी संसाधन उपलब्ध होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.