नोएडा, मई 15 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। वैश्विक स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते संकट को देखते हुए ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन लगाने की तैयारी तेज कर दी है। प्राधिकरण ने जगह चिन्हित कर ली है। इसके निर्माण और संचालन के लिए जल्द निविदा जारी कर कंपनियों से प्रस्ताव मांगे जाएंगे। संचालन सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर किया जाएगा। अधिकारी के मुताबिक इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा दिशा- निर्देश दिए गए हैं। इस पर चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना पर काम तेज कर दिया गया है, ताकि पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम हो सके।इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ग्रेटर नोएडा में इस योजना पर पहले से ही काम चल रहा है। प्रथम चरण के लिए शहर के सेक्टर अल्फा-टू, जगत फार्म सहित 16 स्थान ...