नोएडा, मई 29 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। नौ गांवों में 46.38 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। इन उपभोक्ताओं पर नोटिस का भी असर नहीं पड़ रहा है। बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ एनपीसीएल अगले महीने से वसूली अभियान शुरू करने की तैयारी कर रहा है। अधिकारी के मुताबिक बकाया बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र के खेड़ी, भनौता समेत नौ गांवों की सूची तैयार की गई है, जिनमें सबसे अधिक बकाया है। इन गांवों में करीब दो सौ घरों में अभी मीटर नहीं लग सका है। एनपीसीएल के पास ग्रेटर नोएडा शहरी क्षेत्र के अलावा 118 गांवों में बिजली आपूर्ति की जिम्मेदारी है। बड़े बकायेदारों से वसूली करने के लिए एनपीसीएल ने उन गांवों की सूची तैयार की है, जहां पर सबसे अधिक बकायेदार हैं।

बकाया बिल की जानकारी प्रथम चरण म...