नोएडा, मार्च 5 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के खानपुर, गिरधरपुर, सिरसा, बिरौंडी, बिरौंडा समेत नौ गांवों में स्थित सरकारी विद्यालयों को संवारने का काम किया जाएगा। अतिरिक्त कमरे बनाने व मरम्मत समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। इस पर आने वाले खर्च का आकलन कर प्राधिकरण जल्द निविदा जारी करेगा। लगभग पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रदेश सरकार की कायाकल्प योजना के तहत सरकारी विद्यालयों के सौंदर्यीकरण व नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं,ताकि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे में भी अच्छे माहौल में पढ़ाई कर सकें। वर्षों पहले बने कुछ विद्यालयों के भवन जर्जर हो चुके हैं। योजना के तहत ग्रेटर नोएडा के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से काम कराए जा रहे हैं। विद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.