नोएडा, अप्रैल 30 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के अस्तौली गांव के पास अत्याधुनिक कूड़ा निस्तारण केंद्र परिसर में बायो सीएनजी संयंत्र लगाने की निविदा निरस्त कर दी गई है। तीन सौ टन प्रतिदिन क्षमता के इस संयंत्र की प्रस्तावित प्री-बिड बैठक भी रद्द कर दी गई। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक स्वास्थ्य चेतराम सिंह की ओर से जारी कार्यालय आदेश में निविदा प्रक्रिया को अपरिहार्य कारणों से स्थगित करने की बात कही गई है।प्राधिकरण ने इस परियोजना के लिए आरएफपी जारी कर कंपनियों से प्रस्ताव मांगे थे। आधुनिक तकनीक को शामिल करने के लिए प्री-बिड बैठक आयोजित की जानी थी, लेकिन अब इसे भी रद्द कर दिया गया है। अस्तौली में कूड़ा निस्तारण केंद्र से प्रभावितग्रामीणों का कहना है कि कूड़े के कारण क्षेत्र में प्रदूषण और बीमारियां बढ़ रही हैं, जिससे उनका ...